राज्य विशेष

जनता की हिफाजत होगी नए डीजीपी की सर्वोच्च प्राथमिकता

रांची संवाददाता: झारखंड के नये डीजीपी नीरज सिन्हा ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया. उसके बाद उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की. इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीजीपी ने कहा कि राज्य में बेहतर विधि व्यवस्था की स्थापना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. आम आदमी सुख और शांति महसूस करे ऐसा माहौल बनाएंगे . लोगों को कानून के शासन का एहसास होगा. महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष फोकस होगा .नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. नए डीजीपी ने कहा कि उग्रवाद प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों की कार्रवाई को तेज किया जाएगा. जनता के सहयोग से पुलिस की कार्यशैली को अधिक से अधिक pro-people बनाया जाएगा. भ्रष्टाचार के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो के डीजी के रूप में उनका जो काम था उसे और मजबूत अभियान के रूप में तब्दील किया जाएगा. भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. डीजीपी ने यह भी कहा कि हेमंत सरकार का जो एजेंडा है उसे जनता के हित में और झारखंड के विकास के हित में लागू कराया जाएगा.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

1 day ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

2 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

3 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

3 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

4 days ago