पॉलिटिक्स

जदयू में शामिल हुए रघुवंश सिंह के बेटे सत्यप्रकाश, कल ही रामा सिंह की राजद में हुई थी एंट्री

NewsNLive Desk : बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच आज एक बड़ी राजनीतिक घटनाक्रम हुआ। दिवंगत राजद नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के पुत्र सत्यप्रकाश ने आज जदयू की सदस्यता ले ली है। आज जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी का दामन।

आपको बता दें कल ही रघुवंश प्रसाद सिंह के धुर विरोधी रहे बाहुबली नेता रामा सिंह की राजद में एंट्री हुई है। राजद ने रामा सिंह की पत्नी को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार भी बनाया है। रघुवंश प्रसाद राजद में रामा सिंह को शामिल कराने के खिलाफ में आवाज उठाते रहे थे।

जेडीयू में आते ही रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे सत्यप्रकाश ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर कई गम्भीर आरोप लगाया। उन्होंने लालू यादव पर परिवारवाद करने व टिकट बेचने का आरोप लगाया है।

सत्यप्रकाश ने यह भी आरोप लगाया कि पिताजी की बातों को और लालू यादव ने नहीं सुनी किसकी उन्हें काफी पीड़ा थी। सत्यप्रकाश ने कहा- “राजद और लालू यादव जी के परिवार के लोगों ने उनकी बातों को नहीं सुना, इससे उनको पीड़ा हुई। जिसके कारण उन्होंने अस्पताल से इस्तीफा दिया क्योंकि पार्टी के सिद्धांतों को दांव पर लगा कर टिकट की खरीदी हो रही है व अपराधियों को जगह दी जा रही है।”

इस मौके पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण ने कहा- “रघुवंश बाबू के साथ कई बार रहने का मौका मिला, समाजवाद उनके शब्दों में ही नहीं उनके जीवन में भी देखने को मिलता था। उनके पुत्र उनकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए असहाय, गरीब,पीड़ितों को सहायता देने का काम करेंगे व हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।” वशिष्ठ नारायण ने यह भी कहा कि सत्यप्रकाश अपने पिता की विरासत को संभाल कर रखेंगे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

3 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

3 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago