पॉलिटिक्स

जदयू प्रवक्ता नीरज ने कहा, जंगलराज के जनक सजायाफ्ता लालू यादव का नारा था ‘लाठी पकड़ो कलम छोड़ो’

पटना: जदयू प्रवक्ता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने लालू-राबड़ी शासनकाल और नीतीश कुमार के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा है कि जंगलराज के जनक सजायाफ्ता लालू यादव का नारा था ‘लाठी पकड़ो कलम छोड़ो’। प्राइमरी स्‍कूल के बदले चरवाहा विद्यालय चलो। आई. टी. भइटी में क्‍या रहता है। साइंस टेक्‍नोलॉजी क्‍या बला है।’ उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में बदलते बिहार का नारा है ‘आओ ! हम सब मिलकर बनायें एक ऐसा बिहार, आत्मनिर्भर बिहार का सपना हो साकार, अपनी तरक्‍की देख के सारी दुनिया हो हैरान, 7 निश्‍चय पार्ट-2 से बिहार को मिलेगी नई पहचान।’

प्रदेश जदयू कार्यालय में आयोजित प्रेस-वार्ता को संबोधित करते हुए जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि 7 निश्‍चय पार्ट-2 की योजनाओं से बिहार की तस्वीर बदल रही है। राजद के शासनकाल में ‘जमीन क्रेडिट कार्ड’ योजना चलाया गया, जिसके तहत नौकरी के बदले जमीन लिखवा लिया जाता था। अब नीतीश कुमार के कार्यकाल में ‘स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना’ के तहत छात्रों को पढ़ाई के लिए पैसे दिए जाते हैं।

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा कि विकास के मुद्दे पर तेजस्वी समय और जगह तय कर जहां बहस करना चाहते हैं वहां बहस कर लें। उन्होंने तेजस्वी यादव के राजनीतिक सीन से गायब रहने पर भी कटाक्ष किया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

1 day ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

4 days ago