
पटना : जदयू के प्रदेश इकाई के प्रकोष्ठों के अध्यक्ष को मनोनीत कर दिया गया है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह सभी नवमनोनीत अध्यक्षों को बुलाकर नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया गया था। अब नए सिरे से सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष बनाये गए हैं। इस बार अभी तक सिर्फ 12 प्रकोष्ठों का ही गठन किया गया है जबकि पिछले बार 33 प्रकोष्ठ थे। सवर्ण प्रकोष्ठ का गठन अभी तक इसबार नहीं किया गया है। नए अध्यक्षों में ललन सिंह गुट के लोगों की संख्या अधिक है। आरसीपी सिंह के कई करीबियों की छुट्टी कर दी गई है। लेकिन, आरसीपी सिंह के करीबी अमरदीप और श्वेता विश्वास को इसबार भी जिम्मेदारी दी गई है। ललन सिंह के पसंदीदा लोगों में मंत्री डॉ अशोक चौधरी के साथ रहने वाले पटना विश्ववविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष और प्रवक्ता नीरज कुमार के करीबी नीतीश पटेल को छात्र प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।
नए अध्यक्षों के नाम :
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष – सलीम परवेज
युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष -दिव्यांशु भारद्वाज
महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष – श्वेता विश्वास
एसएसी एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष – संतोष कुमार निराला
छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष – नीतीश पटेल
अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष – विजय सिंह निषाद
व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष – कमल नोपानी
किसान और सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष – रामबालक सिंह
चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष – डॉ एलबी सिंह
तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष – रामचरित्र सिंह
शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष – डॉ अमरदीप
कला संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष – कुमार विजय
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More