बड़ी खबर

छात्रों के आंदोलन को विपक्षी दलों ने हाईजैक किया, विधायक गिरफ्तार


Bharat varta desk:आरआरबी-एनटीपीसी रेलवे भर्ती परीक्षा को लेकर बवाल के बाद केंद्र सरकार ने छात्रों की सभी मांगें मान ली हैं। इसके बावजूद आज बिहार बंद का आयोजन किया गया है। पटना, गया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा सहित बिहार के सभी बड़े शहरों में सुबह से ही जगह-जगह रास्तों को जाम कर दिया गया है। कहीं सड़कों पर टायर जलाए जा रहे हैं तो कहीं नारेबाजी की जा रही है।

सड़कों पर छात्रों की जगह राजनीतिक कार्यकर्ता
हालांकि छात्रों के आंदोलन को विपक्षी दलों ने हाईजैक कर लिया है। आरजेडी, कॉन्ग्रेस, वामपंथी दलों के अलावे एनडीए के हम और वीआईपी जैसे दलों ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया है। पूर्व सांसद पप्पू यादव और उनकी पार्टी इस आंदोलन में ज्यादा सक्रिय है। कहने को आंदोलन छात्रों का है मगर सड़क पर ज्यादातर राजनीतिक कार्यकर्ता दिख रहे हैं।

ट्रेनों को किया बाधित
भागलपुर ,दरभंगा, खगड़िया स्टेशन पर ट्रेनों को बाधित किया गया है। हाजीपुर की ओर जाने वाला पुल भी आंदोलनकारियों के द्वारा बाधित है। डाक बंगला चौराहा पर सुबह से आंदोलनकारी जमा हैं। दिन में माले विधायक महबूब आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जबरन गाड़ी पर बिठाकर पुलिस थाना ले गई। विधायक ने कहा कि सरकार दमनकारी रवैया अपना रही है।

पप्पू यादव ने कहा खान सर बिक गया
दूसरी ओर रात से ही कोचिंग संचालक खान सर और दूसरे संचालकों ने छात्रों से अपील की है कि वे आंदोलन नहीं करें क्योंकि रेल मंत्री ने उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया है। यह दावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी की ओर से किया गया है। उधर जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ललन सिंह ने भी बिहार सरकार से छात्रों पर किए गए मुकदमों को वापस लेने को कहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

9 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago