बड़ी खबर

केस दर्ज होने के बाद खान सर फरार, 28 को बिहार बंद कराएंगे छात्र संगठन


पटना, भारत वार्ता संवाददाता: छात्रों के हंगामा , रेलवे में तोड़फोड़ ,आगजनी मामले में केस दर्ज होने के बाद कोचिंग संचालक खान सर समेत अन्य आरोपी फरार हो गए हैं। इस मामले में पांच कोचिंग संचालक समेत चार सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इसके बाद से खान सर के मोबाइल का स्विच ऑफ है। सोशल मीडिया से वे गायब हैं।खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताला (Khan sir coaching center locked In patna) लगा है।


केस दर्ज कराए जाने के बाद छात्रों में नाराजगी है।आरआरबी और एनटीपीसी की परीक्षा के रिजल्ट में धांधली के खिलाफ कई छात्र संगठन छात्रों के साथ खड़े हो गए हैं।
विभिन्न छात्र संगठनों ने 28 जनवरी को बिहार बंद का आह्वान किया है। महागठबंधन दलों ने भी छात्रों के बिहार बंद को समर्थन दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव समेत अन्य कई नेताओं ने खान सर का समर्थन किया है। सोशल मीडिया पर उनके पक्ष में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को लोगों का अपूर्व समर्थन मिल रहा है।

डीएम, एसपी ने कहा पक्ष रखने के लिए दिया जाएगा मौका
इस बीच गुरुवार को पटना के डीएम और एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि कोचिंग संचालकों को अपना पक्ष रखने के लिए मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए छात्रों को भड़काने के मामले में कोचिंग संचालकों के खिलाफ कई साक्ष्य मिले हैं।

रेल मंत्री से मिले सुशील मोदी, छात्रों से अपील
आज बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने छात्रों से अपील किया है कि वे शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा है कि आज वह रेल मंत्री से मिले थे। रेल मंत्री ने ग्रुप डी की एक परीक्षा लिए जाने समेत छात्रों की मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

7 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago