पॉलिटिक्स

चौबे पर भारी पड़े नागेंद्र, अर्जित का टिकट काट अपने चेले को मैदान में उतारा, पढ़िए NewsNLive की विशेष रिपोर्ट

NewsNLive की विशेष रिपोर्ट : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे पर भाजपा के संगठन महामंत्री नागेंद्र जी भारी पड़े। चौबे की बेटे अर्जित शाश्वत का भागलपुर से टिकट काटकर अपने चेले रोहित पांडेय को भागलपुर सीट से उम्मीदवार बना दिया।

अर्जित शाश्वत का टिकट कटना राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस टिकट के कटने में पटना से दिल्ली तक भाजपा में हाई वोल्टेज ड्रामा चला। अर्जित के विकल्प के रूप में पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के नाम पर भी चर्चा हुई। मगर संगठन महामंत्री नागेंद्र जी अपने शिष्य को टिकट दिलवाने में कामयाब रहे।

उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक भाजपा के महत्वपूर्ण पदाधिकारी रहे नागेंद्र जी को नजदीक से जानने वाले का कहना है कि आज से 3 साल पहले संगठन के बिल्कुल नए चेहरे रोहित पांडेय को जब उन्होंने भागलपुर भाजपा का जिला अध्यक्ष बनवाया था उसी समय रोहित को अगला विधानसभा चुनाव लड़ाने की योजना भी बना दी थी।

भागलपुर के रहने वाले रोहित पांडेय उस समय पटना में रहते थे और कारोबार करते थे। पिछला विधानसभा चुनाव अर्जित जब हार गए उसके बाद नागेंद्र जी ने रोहित की भागलपुर में जिला अध्यक्ष के रूप में लॉन्चिंग किया था। इस बीच अर्जित 2020 का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे लेकिन वह पिता की तरह भागलपुर के कार्यकर्ताओं का विश्वास हासिल कर पानी में अब तक सफल नहीं हुए। इस दौरान वे धार्मिक जुलूस निकालने में जेल भी गए। लेकिन कार्यकर्ताओं का एक बड़ा हिस्सा जो कभी अर्जित के पिता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को भागलपुर से 5 बार विधायक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था वे अर्जित के लगातार विरोध में रहे। कभी उनके पिता के खास रहे आरएसएस के पवन गुप्ता समेत कई भाजपाइयों ने लोकतंत्र बचाओ मोर्चा बनाकर भागलपुर में बैठक किया और प्रस्ताव पारित किया कि यदि भाजपा वंशवाद के आधार पर उम्मीदवार बनाएगी तो उसके खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा किया जाएगा। यह बात पटना से लेकर दिल्ली तक भाजपा नेतृत्व को गई।

अश्विनी चौबे को अपने मित्र और पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा था। लेकिन संगठन महामंत्री नागेंद्र संगठन के जरिए राष्ट्रीय नेताओं तक यह बात पहुंचाने में कामयाब रहे कि अर्जित के खिलाफ कार्यकर्ताओं में असंतोष है। उनकी उम्मीदवारी से बगावत हो सकती है।

नागेंद्र जी को ऊपरी तौर पर भाजपा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का समर्थक माना जाता है। भाजपा के जानकारों का कहना है नागेंद्र ने ही प्रतिकूल परिस्थितियों में अश्विनी कुमार चौबे को सबसे पहले बक्सर से 2014 में लोकसभा का टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उस बार चौबे के भारी विरोध के बाद भी शाहनवाज हुसैन को भागलपुर से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया था। बाद में कई कारणों से चौबे और नागेंद्र में दूरियां बढ़ गई। जब नागेंद्र ने रोहित पांडेय को भागलपुर का जिलाध्यक्ष बनाया उस समय अश्विनी चौबे अपने किसी समर्थक को जिलाध्यक्ष बनाना चाहते थे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

14 hours ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

4 days ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

4 days ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

4 days ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

4 days ago