
NewsNLive Desk : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज गया के टेकारी में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में अपने भाषण के दौरान लालू यादव पर राजद शासनकाल में अपहरण उद्योग को संरक्षण देने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पहले इंजीनियर, डॉक्टरों का अपहरण होता था, लोग मुख्यमंत्री के पास जाते तो अपहरण करने वाले को बुलाया जाता और बोल देते कि लड़का लोग भूखा है कुछ खाने के लिए दे दो।
मांझी ने कहा कि 2020 का जो चुनाव है उसे एक चुनौती के रूप में लेना है, एक ओर वो हैं जो दुर्गंध फैला कर जनता को बहकाना चाहते हैं, और दूसरी ओर अपने विकास कार्यों के बल पर हम सभी चुनाव लड़ रहे हैं। लोग नौकरी देंगे? अपहरण उद्योग चालू करेंगे जो 2005 से पहले चलता था।
मांझी ने अपने भाषण की शुरुआत मगही अंदाज में करते हुए कहा कि हमनी नीतीश जी जी के ही मुख्यमंत्री के रूप में आगे देखलअ चाहअ ही और तोहनी सबन पर भरोसा हको तोहनी जरूर नीतीश जी के मुख्यमंत्री बनैबहुँ।
गया के टेकारी विधानसभा से मांझी की पार्टी के नेता पूर्व मंत्री अनिल कुमार एनडीए प्रत्याशी हैं।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More