पॉलिटिक्स

चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा – पहले न सड़क था, न बिजली थी, जंगलराज था

NewsNLive Desk: जदयू अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के उम्मीदवारों के लिए हर दिन धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज मुख्यमंत्री औरंगाबाद के रफीगंज और गया के टेकारी में भी चुनावी सभा को संबोधित किया।

रफीगंज की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले बिहार में चल रहे अपहरण उद्योग के चलते कितने ही व्यापारी और डॉक्टर बिहार छोड़ के भाग गए थे। रोजगार के लिए दो पैसा कमाने के लिए बिहार छोड़ने पर मजबूर हो गए थे। हमारे आते ही सब बदल गया, सबके विकास के लिए कार्य किये गए, सबको सुरक्षा मिली। पहले न सड़क था, न बिजली थी, जंगलराज था। आज हर घर में बिजली है, हर गांव तक सड़क है और बिहार में कानून का राज है। हमने शुरू में ही साफ कर दिया था कि हम अपराध, भ्रष्टाचार और साम्प्रदायिकता को किसी भी कीमत ओर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील किया कि फिलहाल सिर्फ आपको ये ख्याल रखना है कि आपका विकास न रुके। आप विकास की मुख्यधारा से जुड़े रहें तो इसके लिए अपने उम्मीदवार को अपना मत देकर विजयी बनाइये।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago