बड़ी खबर

चीफ जस्टिस रमना ने संसद के कामकाज की आलोचना की

Bharat varta desk:
भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने रविवार को उत्तम तोता दिवस पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए संसद के कामकाज की आलोचना की, जिसमें समस्याओं पर ध्यान न देकर कानून पर उचित ढंग से बहस नहीं की जाती है । उच्चतम न्यायलय में आयोजित एक कार्यक्रम में चीफ जस्टिस ने कहा कि “अगर हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को देखें, तो उनमें से कई कानूनी बिरादरी से भी थे। लोकसभा और राज्यसभा के पहले सदस्य वकीलों के समुदाय से भरे हुए थे। उन्होंने कहा कि सदन में वकीलों का होना बहुत जरूरी है। अभी वहां कानून को लेकर बहुत स्पष्टता नहीं है। यह जनता के लिए बहुत ही नुकसान देय है। उन्होंने कहा कि पहले बहस में बहुत रचनात्मकता दिखती थी। लेकिन अभी दुर्भाग्य है, क्या हो रहा है सदन में? मुख्य न्यायाधीश रमना ने कहा कि यह नीतियों और उपलब्धियों की “समीक्षा” करने का समय है । उन्होंने कहा, “75 साल देश के इतिहास में कोई छोटी अवधि नहीं है। जब हम स्कूल जाते थे तब हमें केवल गुड़ का टुकड़ा और एक छोटा झंडा दिया जाता था । भले ही आज हमें इतना कुछ मिल रहा लेकिन हम खुश नहीं हैं । हमारा संतोष करने का स्तर नीचे पहुंच गया है ।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago