
Bharat Varta Desk: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एन वी रमण ने शनिवार को मद्रास हाईकोर्ट के कार्यक्रम में कहा कि न्यायाधीश आंख बंद कर के नियमों को लागू नहीं कर सकते हैं क्योंकि संघर्षों का भी एक मानवीय चेहरा होता है। उन्होंने न्यायाधीशों से कहा कि कोई भी फैसला देने के पहले उनके सामाजिक आर्थिक और सामाजिक प्रभावों का आकलन करना चाहिए। चीफ जस्टिस ने कहा कहा, ‘इन्सटैंट नूडल्स’ के इस दौर में लोगों को तुरंत इंसाफ की उम्मीद होती है, लेकिन उन्हें इस बात का अहसास नहीं है कि अगर हम तत्काल न्याय का प्रयास करते हैं तो वास्तविक न्याय को नुकसान होगा।’ संकट के समय लोगों ने न्यायपालिका की ओर देखा और उनका दृढ़ विश्वास है कि उनके अधिकारों की रक्षा अदालतें करेंगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने फैसलों के जरिए जनता के बीच पहुंचना होगा।
पटना। बिहार की ऐतिहासिक और साहित्यिक पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के 44वें महाधिवेशन की तैयारी जोर-शोर… Read More
Bharat varta Desk 25 नवंबर 2025 को विवाह पंचमी के अवसर पर अयोध्या के श्रीराम… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत ने आज भारत के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI)… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में 10वीं बार शपथ ली।… Read More
Bharat varta Desk आज एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से… Read More