
Bharat varta desk: सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
एन वी रमना का मजाकिया अंदाज उस समय देखने को मिला जब उन्होंने कहा कि-्- लॉ मिनिस्टर किरेन रिजिजू को पहली बार देखा तो ऐसा लगा कि किसी कॉलेज स्टूडेंट से मिल रहा हूं। दिल्ली में कल बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अभिनंदन समारोह में चीफ जस्टिस एन वी रमना ने लॉ मिनिस्टर से पहली बार मुलाकात का मजाकिया अंदाज में खुलासा किया।
तब तो आप जजों के प्रति पूर्वाग्रह नहीं रखेंगे
चीफ जस्टिस ने कहा कि मैं उनसे उनकी उम्र पूछना चाहता था।
कानून मंत्री ने बताया कि मैंने लॉ की डिग्री ली है लेकिन प्रैक्टिस का अनुभव नहीं है। इस पर उन्होंने कहा कि यह तो और भी अच्छा है। तब तो आप जजों के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रस्त नहीं रहेंगे। चीफ जस्टिस ने कहा कि एक युवा और गतिशील केंद्रीय मंत्री से हम उम्मीद कर सकते हैं कि चीजें तेजी से आगे बढ़ेंगी। चीफ जस्टिस ने कानून मंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके पास बहुत ज्ञान है। चीफ जस्टिस ने रिजिजू के लिए कहा कि एक युवा और गतिशील केंद्रीय कानून मंत्री से हम उम्मीद कर सकते हैं कि चीजें तेज गति से आगे बढ़ेंगी। CJI ने रिजिजू की तारीफ में कहा कि उनके पास बहुत ज्ञान है। यह सब बातें जब चीफ जस्टिस कह रहे थे तो कानून मंत्री मंच पर मौजूद थे। चीफ जस्टिस ने यह भी कहा कि 12 हाई कोर्ट के लिए 68 जजों की पदोन्नति की सिफारिश उनके पास भेजी गई है। उम्मीद है जल्द मंजूरी मिल जाएगी।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More