
Bharat varta desk:
राम भक्तों के लिए खुशखबरी है। रेलवे राम भक्तों के लिए रामायण यात्रा टूरिस्ट ट्रेन चलाने जा रही है जो 17 दिनों में देश के सभी राम मंदिरों का दर्शन कराएगी। यह ट्रेन सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 7 नवंबर को शुरू होगी और पर्यटकों को प्रभु श्रीराम से जुड़े सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का भ्रमण और दर्शन कराएगी कराते फिर 17 वें दिन सफदरगंज लौटेगी।
सबसे पहले अयोध्या जाएगी
रामायण यात्रा ट्रेन का पहला पड़ाव प्रभु श्री राम का जन्म स्थान अयोध्या होगा, जहां श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री हनुमान मंदिर और नंदीग्राम में भरत मंदिर का दर्शन कराया जाएगा। अयोध्या से रवाना होकर यह ट्रेन सीतामढ़ी जाएगी, जहां पर्यटक जानकी जन्म स्थान और नेपाल के जनकपुर स्थित राम जानकी मंदिर का दर्शन करेंगे। उसके बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन कराने के लिए काशी पहुंचेगी। वहां से बसों में बैठकर सीता समाहित स्थल, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट का पर्यटक भ्रमण करेंगे। उसके बाद चित्रकूट से चलकर यह ट्रेन नासिक और त्रयंबकेश्वर मंदिर का भ्रमण किया जा सकेगा। प्राचीन किष्किंधा नगरी हंपी इस ट्रेन का अगला पड़ाव होगा, जहां अंजनी पर्वत स्थित श्री हनुमान जन्म स्थल के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। यह ट्रेन सबसे अंत में रामेश्वरम में पर्यटकों को प्राचीन शिव मंदिर और धनुषकोडी का दर्शन कराएगी। रामेश्वरम से चलकर वापस दर्शन होंगे। रामेश्वरम से चलकर वापस दिल्ली पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन लगभग 7500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस ट्रेन में एसी फर्स्ट और सेकेंड की सुविधा है। यह टूर पैकेज करीब 83 हजार रुपए से लेकर सवा लाख रुपए तक में संपन्न होगा। इसमें रेल के साथ-साथ बस, होटल और खाने पीने की सुविधा उपलब्ध होगी। आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर जाकर इस टूर पैकेज के बारे में डिटेल जाना जा सकता है। इसमें 18 साल के से अधिक की उम्र वाले ही जा सकेंगे।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More