
पटना: लोजपा ने मटीहानी विधायक से जवाब तलब किया है। पार्टी ने विधायक के खिलाफ कड़े किए तेवर दिखाया है। विधायक से स्पष्टीकरण जवाब मांगा गया है। दरअसल लोजपा विधायक राज कुमार सिंह ने विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान एनडीए के जदयू उम्मीदवार महेश्वर हजारी के पक्ष में सदन में मतदान किया था। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना है।
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने विधायक राजकुमार सिंह को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। पत्र के माध्यम से विधायक पूछा गया है कि लोजपा के विधायक और प्रतिनिधि होने के नाते बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष के चुनाव जैसे अति महत्वपूर्ण विषय पर मतदान से पूर्व पार्टी से परामर्श क्यों नहीं लिया गया। बिना परामर्श के मतदान करने का यह कृत्य अपेक्षित नहीं था। पार्टी इसे गंभीरता से लेती है।
बता दें कि अभी बिहार में लोजपा का एकमात्र विधायक है। लोजपा के इकलौते विधायक राज कुमार सिंह लगातार जदयू के सम्पर्क में हैं। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिल चुके हैं। ऐसी चर्चा भी है कि वे जदयू में शामिल होना चाहते हैं।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More