
लखनऊ,भारत वार्ता संवाददाता: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन महीने बाद आज फिर से उत्तर प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को वे प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचे राष्ट्रपति का हवाई अड्डे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति लाव लश्कर के साथ राजभवन गए।
चार दिनों का कार्यक्रम
आज शाम वह राजधानी के बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। 27 अगस्त को वह सरोजनीनगर स्थित कैप्टन मनोज कुमार पांडे यूपी सैनिक स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे । वह एसजीपीजीआई के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के साथ 28 अगस्त को गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ उत्तर प्रदेश राज्य आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास और गोरक्षपीठ की ओर से बने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। वहां से लखनऊ लौटेंगे। 29 अगस्त को सुबह नौ बजे स्पेशल प्रेसीडेंशियल ट्रेन से अयोध्या जाएंगे। वहां रामलला के दर्शन के बाद रामायण कॉन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे। 30 अगस्त को उनकी वापसी दिल्ली के लिए होगी।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More