ब्रेकिंग न्यूज़

चल पड़ी मेट्रो, खिल उठे चेहरे

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नई दिल्ली । कोविड-19 महामारी के कारण 5 महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को ‘येलो लाइन पर अपनी सीमित सेवाएं बहाल कीं। इस दौरान यात्री भरपूर सतर्कता बरतते नजर आए। ‘येलो लाइन’ दिल्ली के समयपुर बादली को गुडगांव के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करते हुए सेवाएं सुबह सात बजे बहाल की गईं। पहली ट्रेनें समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर के लिए और हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली के लिए रवाना हुईं। डीएमआरसी ने हुडा सिटी सेंटर से रवाना हो रही पहली ट्रेन का वीडियो ट्विटर पर साझा किया। उसने लिखा, ‘हम आ रहे हैं। हम 169 दिन से आपसे नहीं मिले। यात्रा जिम्मेदारी के साथ और अतिआवश्यक होने पर ही करें।’ अधिकारी ने बताया कि ‘येलो लाइन के किसी भी स्टेशन के निषिद्ध क्षेत्र में नहीं होने की वजह से कोई भी स्टेशन बंद नहीं है। दिन की शुरुआत में ‘येलो लाइन’ पर कश्मीरी गेट और हौज खास जैसे स्टेशनों पर यात्री मास्क पहने नजर आए। डीएमआरसी ने एक अन्य ट्वीट में कुछ यात्रियों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ” पांच महीने से अधिक समय बाद पहली यात्रा कर रहे लोगों के खुशहाल चेहरे। वहीं एक यात्री ने लिखा यह बहुत ही अच्छआ कदम है। मेट्रो से पैसे और समय की बचत होती है। यात्रियों को हर सावधानी का ख्याल रखना चाहिए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मेट्रो सेवाएं बहाल होने पर खुशी जाहिर की। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘मुझे ख़ुशी है कि आज से मेट्रो शुरू हो रही है। मेट्रो ने अच्छे इंतज़ाम किए हैं। हम सबको भी सावधानी बरतना चाहिए, कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए।’ यात्रियों को तापमान मापने और हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही स्टेशन परिसर में जाने दिया जा रहा है। दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान भी ‘फेस शील्ड, मास्क और दस्ताने पहने दिखे। गृह मंत्रालय ने हाल ही देश में चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं बहाल करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा था कि वह सात से 12 सितम्बर के बीच तीन चरणों में सेवाएं बहाल करेगा। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि इसके तहत, ‘येलो लाइन या ‘लाइन 2 और ‘रैपिड मेट्रो की सेवाएं कुछ सीमित घंटों के लिए बहाल की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में मेट्रो सुबह के वक्त चार घंटे, 7 बजे से 11 बजे तक और शाम को चार घंटे 4 से 8 बजे तक चलेगी। कोविड-19 महामारी के कारण एनसीआर में मेट्रो सेवाएं 22 मार्च से बंद थीं। डीएमआरसी ने लोगों से अतिआवश्यक होने पर ही मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है। डीएमआरसी ने यात्रियों से ‘आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल करने को भी कहा है। दिल्ली में मेट्रो सेवाएं ऐसे समय में बहाल की गई हैं, जब यहां एक दिन पहले कोविड-19 के 3,256 नए मामले सामने आए थे। कोरोना वायरस के यहां कुल 1.91 लाख मामले सामने आ चुके हैं।

Anupam

Recent Posts

गरीबों के वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश बर्दाश्त नहीं करेंगे : राजू रंजन पासवान

बिहार बंद का अरवल में दिखा असर अरवल, भारत वार्ता संवाददाता : संपूर्ण बिहार बंद… Read More

7 hours ago

ट्रेड यूनियन और विपक्षी दलों का भारत बंद, बिहार में प्रभावशाली बंदी

Bharat varta Desk आज भारत बंद है. केंद्रीय और क्षेत्रीय श्रमिक संगठनों से जुड़े 25 करोड़ से अधिक… Read More

17 hours ago

जमीन विवाद बना गोपाल खेमका की हत्या की वजह, डीजीपी ने किया खुलासा

Bharat varta Desk पुलिस ने गोपाल खेमका हत्याकांड में बड़ा खुलासा किया है. इस मामले को लेकर मंगलवार… Read More

2 days ago

बेल नियम है और जेल अपवाद’ का रूल सीजेआई ने अदालतों को याद दिलाया

Bharat varta Desk के उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई का कहना है… Read More

2 days ago

डायन कह कर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या

Bharat varta Desk बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अंधविश्वास… Read More

2 days ago