
Bharat Varta desk:
आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस के बाद से देश की राजधानी का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. 16 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल सीबीआई दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाए गए हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इसकी तीखी आलोचना की है और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की कितनी इज्जत है. उनको बुलाना बहुत गलत बात है. सीएम ने पटना में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि यह सब तो आप लोग जानते ही हैं कि खिलाफ में क्या-क्या काम हो रहा है. लेकिन सारे लोग अपने-अपने इलाके के विकास के लिए कितना काम किया. कितना प्रगति किए हैं. वह (केजरीवाल) तो अपने समय पर जवाब दे ही देंगे. यह तो अलग बात है. लेकिन यहां बात यह है कि सब लोग (विपक्षी) एकजुट हो रहे हैं. एकजुट होने की संभावना है. बहुत अच्छे ढंग से काम होगा.देश को आगे बढ़ाने का काम होगा.
उधर केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मैंने दिल्ली विधानसभा में जिस दिन भ्रष्टाचार के खिलाफ बोला था, उसी दिन मैं जान गया था कि अगला नंबर मेरा होगा. उन्होंने बताया कि कल वह सीबीआई ऑफिस जाएंगे.
केजरीवाल बोले -400 से अधिक छापेमारी की मगर सीबीआई को नहीं मिली घूस की राशि
अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति मामले पर कहा कि ईडी, सीबीआई ने 100 करोड़ रुपये की घूस लेने का आरोप लगाया. उन्होंने 400 से अधिक छापे मारे, लेकिन यह राशि नहीं मिली. सीबीआई, ईडी ने आबकारी नीति मामले में अदालत में झूठे हलफनामे दायर किए, वे मनीष सिसोदिया और मेरे खिलाफ गवाही देने के लिए लोगों को प्रताड़ित कर रही हैं.
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More