बड़ी खबर

चंदा बाबू का बीमारी से निधन, शहाबुद्दीन को तेजाब कांड में दिलवाई थी सजा

News N Live Desk: बाहुबली शहाबुद्दीन ने चंदा बाबू के दो बेटों को तेजाब से जलाकर मार डाला था। दोनों की लाशें बोरे में भरकर फेंकवा दिया गया था। वजह रंगदारी थी। चंदा बाबू ने रंगदारी के दो लाख रुपये नहीं दिए थे। एक तरफ सीवान का शहाबुद्दीन जैसा बाहुबली, दूसरी तरफ चंदा बाबू जैसा अभागा, बेबस, लाचार पिता। मुकाबला बिल्कुल बराबरी का नहीं था। लेकिन, चंदा बाबू ने हार नहीं मानी और बाहुबली के जुल्मों के खिलाफ लड़ते रहे। आखिरकार, सीवान के डॉन को जेल में डलवाकर और सजा दिलवाकर ही माने। वे साहस की मिसाल बने। वे देश के उन तमाम पीड़ितों के लिए प्रेरणास्त्रोत बने, जो पॉवरफुल लोगों के अत्याचार के खिलाफ लड़ रहे हैं।

डर और कुछ भी अनहोनी होने की आशंका के बीच अत्याचार के विरुद्ध जंग लड़ने वाले चंद्रकेश्वर प्रसाद उर्फ चंदा बाबू का बुधवार की शाम सिवान के गौशाला स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

बता दें कि चंदा बाबू के दो पुत्रों को तेजाब से नहलाकर हत्या करने का आरोप राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन पर लगा था। इस मामले में शहाबुद्दीन को निचली अदालत से सजा भी हुई। यह मामला काफी चर्चित हुआ। इसके बाद उनके तीसरे पुत्र राजीव रोशन जो चंदा बाबू के साथ इस कांड का मुख्य गवाह था उसकी हत्या भी अपराधियों ने शहर के डीएवी मोड़ पर गोली मार कर दी थी। इसके बाद चंदा बाबू की पत्नी का निधन पिछले वर्ष हो गया। पत्नी के निधन के बाद वे अपने दिव्यांग चौथे पुत्र के साथ अकेले शहर के गौशाला रोड स्थित अपने आवास में रहते थे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More

15 hours ago

कर्नाटक के डीजी सस्पेंड

Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में नई ट्रेनों को झंडी दिखलाई

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More

3 days ago

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 को

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More

5 days ago

ED के खिलाफ रांची पुलिस की जांच पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई

Bharat varta Desk झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार सुबह हुई सुनवाई के बाद रांची पुलिस… Read More

5 days ago

सुप्रीम कोर्ट में ममता सरकार को झटका

Bharat varta Desk पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक पर छापेमारी मामले में पश्चिम बंगाल सरकार को… Read More

5 days ago