बड़ी खबर

चंदन कुमार सिन्हा बने रांची के नए एसएसपी, कौशल किशोर जमशेदपुर भेजे गए, रांची के ग्रामीण और सिटी एसपी भी बदले

Bharat varta desk:

रांची में बढ़ती अपराध के ग्राफ के मद्देनजर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर को रांची से हटा दिया है । उनकी जगह चंदन सिंहा को एसएसपी बनाया गया है। कौशल को जमशेदपुर का नया एसएसपी बना दिया है। इसके साथ करीब डेढ़ दर्जन एसपी समेत आईपीएस अधिकारी बदले गए हैं।

जानें कौन कहां गए

  1. प्रतिस्थापन के लिए प्रतीक्षारत माइकल राज एस को डीआईजी स्पेशल ब्रांच रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.
  2. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत चंदन कुमार सिन्हा को रांची एसएसपी के पद पर स्थापित किया गया है.
  3. रांची एसएसपी के पद पर पदस्थापित कौशल किशोर को जमशेदपुर एसएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है.
  4. एसडीपीओ सरायकेला के पद पर पदस्थापित हरविंदर सिंह को गुमला एसपी बनाया गया है.
  5. रांची ट्रैफिक एसपी के पद पर पद स्थापित हरीश बिन जमा को लोहरदगा एसपी बनाया गया है.
  6. एसडीपीओ मेदनीनगर पलामू के पद पर पदस्थापित ऋषभ गर्ग को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर बनाया गया है.
  7. एसडीपीओ चक्रधरपुर के पद पर पदस्थापित कपिल चौधरी को धनबाद ग्रामीण एसपी बनाया गया है.
  8. एएसपी अभियान लोहरदगा के पद पर पदस्थापित दीपक कुमार पांडे को गढ़वा एसपी बनाया गया है.
  9. नवनियुक्त आईपीएस अनुदीप सिंह को कोडरमा एसपी बनाया गया है.
  10. नवनियुक्त आईपीएस अनिमेष नैथानी को जामताड़ा एसपी बनाया गया है.
  11. नवनियुक्त आईपीएस राजकुमार मेहता को रांची सिटी एसपी बनाया गया है.
  12. नव नियुक्त आईपीएस मनीष टोप्पो को रांची ग्रामीण एसपी बनाया गया है.
  13. नवनियुक्त आईपीएस कैलाश करमाली को एसीबी एसपी बनाया गया है.
  14. नवनियुक्त आईपीएस आरिफ एकराम को एसीबी एसपी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.
  15. नवनियुक्त आईपीएस अजय कुमार को एसपी एसीबी रांची बनाया गया है.
  16. नवनियुक्त आईपीएस शंभू सिंह को स्पेशल ब्रांच एसपी बनाया गया है.
  17. नवनियुक्त आईपीएस अजीत कुमार को धनबाद सिटी एसपी बनाया गया है.
  18. नवनियुक्त आईपीएस पूज्य प्रकाश को स्पेशल ब्रांच एसपी बनाया गया है.
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

5 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

6 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

2 weeks ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

2 weeks ago