
भारत वार्ता संवाददाता : उत्तर प्रदेश में कुछ दिन पहले जबरिया रिटायरमेंट कराए गए आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और उनकी सामाजिक कार्यकर्ता पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर ने गोरखपुर थाने में पदस्थापित आरक्षी अजय कुमार सिंह को हटाए जाने की मांग की है. उन्होंने बीजेपी को पत्र लिखकर कहा है कि अजय कुमार सिंह पिछले 30 सालों से वहां जमे हुए हैं. इसका वजह है कि उनका संबंध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से है. वे 1993 में पुलिस में भर्ती हुए. गोरखपुर थाने में पदस्थ हुए और वहां से योगी आदित्यनाथ के संपर्क में आए. उस समय से अजय कुमार पुलिस के लिए स्थापित नियमों की धज्जियां उड़ा कर उस थाने में बने हुए हैं और गोरखनाथ मंदिर के लिए काम करते हैं. पूर्व आईपीएस अधिकारी ने कहां है कि कई फोटो इस बात के प्रमाण है कि जहां पुलिस के आला अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अनुशासित ढंग से खड़े नजर आते हैं वही सिपाही अजय कुमार सिंह सादे लिवास में मुख्यमंत्री के अगल-बगल आराम से बैठ या खड़े दिखते हैं. अमिताभ ठाकुर ने कहां है कि पुलिस की गरिमा बनी रहे इसके लिए डीजीपी उस सिपाही को गोरखपुर से तुरंत हटाए.
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More