बड़ी खबर

गोड्डा के मुनींद्र भगत ने जूनागढ़ की सड़क पर किया योग तो दंग रह गए लोग


Bharat varta desk: मंगलवार को जूनागढ़ की मुख्य सड़क पर गोड्डा के मुनींद्र भगत का योग देखकर लोग दंग रह गए। साधु मुनींद्र झारखंड के गोड्डा के रहने वाले हैं।
सोमनाथ दर्शन कर लौटने के दौरान मुनींद्र ने जूनागढ़ के रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर अपने योग कौशल दिखाए। उन्होंने शीर्षासन, मयूरासन और कई और कठिन आसन किये। उनका मानना ​​है कि योग का अभ्यास कर लोग शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। योग करने के लिए कोई जगह निर्धारित नहीं है । कोई भी और कहीं भी योग कर सकता है। सार्वजनिक रूप से योग करने से दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी। मुनींद्र ने वर्ष 2013 में घर छोड़ दिया। वे यायावर साधु का जीवन जीते हैं। जूनागढ़ के स्टेशन रोड में उनके कठिन योगसाधना को देखकर लोग हैरत में पड़ गए। उन्होंने बताया कि इसके पहले उन्होंने वृंदावन में परिक्रमा करने के बदले करीब 2000 दंड- बैठकें लगाईं थीं। उन्होंने बताया कि योग अभ्यास का खेल है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए युवा पीढ़ी अवैध संपत्ति को ठुकराए: जस्टिस बी.वी. नागरत्ना

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर… Read More

21 hours ago

आदित्य साहू होंगे झारखंड भाजपा के अध्यक्ष

Bharat varta Desk राज्यसभा सांसद आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। नामांकन दाखिल… Read More

23 hours ago

बंगाल में SIR पर चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट की नोटिस

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर चल… Read More

2 days ago

हिंदी समाज को जोड़ने वाली सांस्कृतिक शक्ति है — सुनील अम्बेकर,विश्व हिंदी परिषद के सम्मेलन में ध्येयगीत की गूंज

Bharat varta Desk विश्व हिंदी परिषद के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ परिषद के… Read More

3 days ago

‘गजनी से औरंगजेब तक अतीत में हो गए दफन, सोमनाथ वहीं खड़ा’- PM मोदी

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘शौर्य यात्रा' का नेतृत्व किया. यह… Read More

3 days ago