गुलाब देकर ‘हैप्पी वैलेंटाइन डे’ कहने वाले नहीं जानते इसका मतलब , आइए जाने


सेंट्रल डेस्क
आज वैलेंटाइन डे है . देशभर में ऐसे लोगों की बड़ी तादाद है जिन्हें बेसब्री से 14 फरवरी का इंतजार रहता है. ऐसे लोग एक दूसरे को गुलाब दे ‘हैप्पी वैलेंटाइन डे’ कहते और प्यार का इजहार करते हैं. मगर ज्यादातर लोगों को यह पता नहीं रहता है कि वैलेंटाइन डे मनाया क्यों जाता है और इस दिन का वास्तविक संदेश क्या है ? आइए जानते हैं वैलेंटाइन डे के बारे में….
दरअसल यह दिन त्याग और बलिदान के उत्कर्ष की घटना की याद से जुड़ा है. एक ईसाई संत ने मानवता को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी.

राजा का फरमान -सैनिक नहीं करें प्रेम और शादी

270 ईसवी में रोम का राजा क्लाउडियस गोथिकस द्वितीय था.उसे प्रेम और शादी से बहुत नफरत थी. उसका मानना था कि प्रेम और शादी के चक्कर में योद्धा अपना लक्ष्य भूल जाता है.इसलिए उसने रोमन सैनिकों के विवाह पर रोक लगा दी थी और आदेश दिया कि कोई सैनिक प्रेम या शादी नहीं करेगा.

संत वैलेंटाइन ने किया विरोध

उसी राज्य में संत वैलेंटाइन डे रहते थे . उन्होंने राजा के आदेश का विरोध किया. उन्होंने कई सैनिकों और लोगों को प्रेम के लिए प्रेरित किया और उनकी शादियां भी कराई. राजा ने संत को राज दरबार में हाजिर करने का आदेश दिया. राजा ने उन्हें ईसाई धर्म छोड़कर रोमन धर्म अपनाने का आदेश दिया. संत ने राजा के आदेश को मानने से इनकार करते हुए राजा को ही अपना धर्म बदलने का सुझाव दिया. इसके बाद राजा के आदेश पर संत वैलेंटाइन को मौत की सजा दे दी गई . जिस दिन उन्हें मारा गया वह 14 फरवरी का दिन था.
ऐसा कहा जाता है कि सजा-ए-मौत के पहले संत ने रोमन जेलर की अंधी बेटी जैकोबस के आंखों की रोशनी लौटा दी थी . जेल से ही संत ने जेलर की बेटी को एक लेटर लिखा था -फ्रॉम योर वैलेंटाइन.

संत के सम्मान में शुरू हुआ वैलेंटाइन डे

ऐसी मान्यता है कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत रोमन उत्सव से हुई थी.5वी सदी के अंत में पोप गेलैसियस ने संत के सम्मान और याद में 14 फरवरी को सेंट वैलेंटाइन डे घोषित किया.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago