राज्य के श्रमिकों की बेहतरी के लिए प्रयासरत हूं : हेमंत सोरेन

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द इंडियन एक्सप्रेस और ओमिड्यार वेबिनार के संयुक्त तत्वावधान में Decoding India’s internal migration विषय पर आयोजित वेबिनार में शामिल हुए।

देश की अर्थव्यवस्था के पहिये को सशक्त करने में प्रवासी श्रमिकों का बड़ा योगदान रहता है। लेकिन आज इनका भविष्य अंधकार में है। प्रवासी श्रमिकों के कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा ठोस नीति बनाये जाने की आवश्यकता है। इनके कल्याण को बड़े विषय के रूप में देखना चाहिए। क्योंकि श्रमिक लगातार छले और ठगे जा रहें हैं। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द इंडियन एक्सप्रेस और ओमिड्यार वेबिनार के संयुक्त तत्वावधान में Decoding India’s internal migration विषय पर आयोजित वेबिनार में कहा।

श्रमिकों की बेहतरी के कार्य हो इसका प्रयास जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड खनिज प्रधान राज्य है। यहां के खनन प्रभावित क्षेत्रों में पलायन की अधिक समस्या है। क्योंकि वहां की भूमि खेती के योग्य नहीं रहती। ऐसे में मजबूरन श्रमिकों को बाहर निकलना पड़ता है। राज्य के श्रमिकों की बेहतरी के लिए प्रयासरत हूं। आगामी बजट में लोगों की क्रय शक्ति बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। यह कार्य ग्रामीण क्षेत्र को केंद्रित कर होगा, जिससे पलायन की समस्या को कुछ हद तक कम किया जा सके।

संक्रमण काल में जिम्मेदारी का निर्वहन हुआ

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में प्रवासी श्रमिकों को सड़कों पर छोड़ दिया गया। लेकिन राज्य सरकार ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। राज्य के श्रमिक की मौत उत्तराखंड में आई आपदा के दौरान हुई। यह दुःखद है। राज्य सरकार ने आपदा में फंसे श्रमिकों के लिए टॉल फ्री नंबर जारी कर मदद करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही एक स्थानीय अखबार में तमिलनाडु में श्रमिकों को बंधक बनाये जाने की बात सामने आई है। श्रमिकों का संगठित तरीके से शोषण किया जा रहा है।

श्रमिकों के साथ अनदेखी हुई

राज्य सरकार द्वारा बीआरओ के साथ एक समझौता के तहत राज्य के श्रमिकों को देश के सीमावर्ती क्षेत्र में सड़क निर्माण हेतु भेजा गया। पूर्व में श्रमिकों को कार्य के एवज में कम पारिश्रमिक मिलता था। राज्य सरकार द्वारा उनके लिए उचित पारिश्रमिक व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया गया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago