बड़ी खबर

गंदी गालियां दी, मारने के लिए चप्पल उठाया…रोहिणी आचार्य का सोशल मीडिया में पोस्ट, लालू परिवार में झगड़ा बढ़ा

Bharat varta Desk

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और किडनी डोनर रोहिणी आचार्य ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने दर्द को सामने रखा.  उन्होंने दावा किया कि उन्हें पार्टी के भीतर अपमानित किया गया, गालियां दी गईं और यहां तक कि चप्पल उठाकर मारने की कोशिश की गई. रोहिणी ने कहा कि उन्होंने अपने आत्मसम्मान और सच से समझौता नहीं किया, इसी वजह से उन्हें बेइज्जती झेलनी पड़ी.

रोहिणी ने लिखा, “कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया. गंदी गालियां दी गईं, मारने के लिए चप्पल उठाया गया. मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया. सिर्फ इसी वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी. कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप और बहनों को छोड़ आई. मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया, मुझे अनाथ बना दिया गया.

उन्होंने आगे लिखा, “आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें. किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा ना हो.” इससे पहले शनिवार को भी रोहिणी ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि उनका अब कोई परिवार नहीं है. रोहिणी ने सीधे तौर पर तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव और रमीज का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि इन लोगों ने उन्हें परिवार से बाहर कर दिया. उन्होंने कहा कि पूरा देश पूछ रहा है कि पार्टी इतनी नाकाम क्यों हुई. जब आप संजय यादव और रमीज़ का नाम लेते हैं, तो आपको घर से निकाल दिया जाता है, बेइज्जत किया जाता है, गालियां दी जाती हैं और यहां तक कि चप्पल उठाकर मारा भी जाता है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

3 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

5 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago