Categories: बड़ी खबर

खुशखबरी: रेलवे बोर्ड ने मालदा मंडल की तीन एक्सप्रेस और दो जोड़ी पैसेंजर चलाने की दी हरी झंडी, बंगाल झारखंड व बिहार के यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

भागलपुर। यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने मालदा रेल मंडल की तीन जोड़ी एक्सप्रेस और दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की अनुमति दे दी है। गुरुवार की शाम नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। फैजाबाद और सुल्तानपुर के रास्ते दिल्ली जाने वाली मालदा-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस (दो जोड़ी) और जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस कोविड स्पेशल बनकर एक अक्टूबर से चलेंगी। जबकि जमालपुर-साहिबगंज और जमालपुर-किऊल पैसेंजर का परिचालन 26 सितंबर से होगा। दोनों पैसेंजर ट्रेनों में टिकट के लिए शनिवार से स्टेशनों पर साधारण टिकट कॉउंटर खुल जाएंगे। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद इन ट्रेनों के चलने से भागलपुर जिले के अलावा, मुंगेर, लखीसराय, पटना सहित झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। दरअसल, 23 मार्च से ही यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद है। अभी इस बीच भागलपुर से दिल्ली के लिए दो और अगरतल्ला के लिए एक ट्रेनें कोविड स्पेशल बनकर चल रही है। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने पांच जोड़ी ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। मालदा रेल मंडल के डीआरएम यतेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही कुछ और ट्रेनो का परिचालन होगा। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
साहिबगंज-जमालपुर और जमालपुर किऊल पैसेंजर का परिचालन मेमू (मेन लाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट) रैक से होगा। पहली बार इस रैक का परिचलन साहिबगंज-किऊल रेल खंड पर हो रहा है। पूर्व रेलवे के सीपीआरओ निखिल चक्रवर्ती ने बताया की मेमू ट्रेन का यात्रियों को मिलेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यह पैसेंजर ट्रेन की तुलना में कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचा देगी। रफ्तार इस रैक की ज्यादा होती है।
बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद फरक्का, सुपर और दोनों पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन स्पेशल नंबर से होगा। सभी ट्रेनों के चलने और पहुंचने का समय पहले की तरह होगा। स्पेशल बनने के बाद सिर्फ ट्रेन के शुरुआत नंबर में एक की जगह शून्य होगा। फरक्का एक्सप्रेस 13413/14 की जगह 03413/03414, सुपर एक्सप्रेस 13072/13071 की जगह 03072/3071, जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर 53431/53432 की जगह 03431/03432 और जमालपुर-किऊल पैसेंजर 53423/53424 के बदले 03423/03424 नंबर से चलेगी। स्पेशल ट्रेनों का ठहराव और समय पहले की तरह स्टेशनों पर होगा।
पहले इन गाडिय़ों का परिचालन डीजल इंजन से होता था। भागलपुर-साहिबगंज-मालदा-किऊल- रेल सेक्शन पर विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद रेलवे ने इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें चलाने की मंजूरी दे दी है। इलेक्ट्रिक इंजन से परिचालन शुरू होने से न सिर्फ ट्रेन की रफ्तार बढ़ेगी, बल्कि समय की बचत भी होगी। वर्तमान में भागलपुर से विक्रमशिला एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, अंग एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल और नई दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस का ही परिचालन इलेक्ट्रिक इंजन से हो रहा है।
क्यूल, जमालपुर, बरियारपुर, कल्याणपुर, सुल्तानगंज, अकबरनगर, नाथनगर, भागलपुर, सबौर, घोघा, एकचारी, लैलख, कहलगांव, शिवनारायणपुर, विक्रमशिला, पीरपैंती, मिर्जाचौकी, साहिबगंज, बड़हरवा, मालदा, न्यू फरक्का रामपुर हाट, वर्धमान अंडाल और हावड़ा जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

6 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago