Categories: बड़ी खबर

सावधान: अमेरिका, भारत व ब्राजील में है दुनिया के 55 फ़ीसदी कोरोना के मामले, कुल मौतों का 45 फ़ीसदी मामला अबतक इन्हीं देशों में

नई दिल्ली: दुनिया के तीन देश अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा खौफ है. यहां संक्रमण का फैलाव थमता नजर नहीं आ रहा है. भारत में कोरोना के मामले सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं. दुनिया के 55 फीसदी (1.76 करोड़) मामले अमेरिका, भारत और ब्राजील में आए हैं. कोरोना से दुनिया के 45 फीसदी (4.40 लाख) लोगों की मौत इन्हीं तीन देशों में हुई है. वहीं 55 फीसदी (1.32 करोड़) मरीज ठीक भी हुए हैं.पिछले 24 घंटे में अमेरिका, भारत और ब्राजील में क्रमश: 45328, 85919 और 32129 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि क्रमश: 942, 1144 और 818 मौत हुई हैं.हर दिन कोरोना के सबसे ज्यादा मामले भारत में सामने आ रहे हैं और मौत का आंकड़ा भी भारत में सबसे तेजी से बढ़ रहा है. ये आंकड़ा कोरोना संक्रमण पर नजर रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर से लिया गया है.कुल संक्रमण और मृत्युदरवर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 25 सितंबर सुबह तक बढ़कर 71 लाख 85 हजार पहुंच गई, इसमें से 2 लाख 7 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में 58 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 92 हजार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं ब्राजील में कुल संक्रमितों की संख्या 46 लाख 59 हजार से ज्यादा है, यहां एक लाख 39 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. मृत्युदर सबसे ज्यादा ब्राजील में है.एक्टिव केस और रिकवरी रेटअमेरिका में अबतक 44 लाख लोग ठीक भी हुए हैं. 25 लाख 43 हजार एक्टिव केस हैं यानी कि ये लोग अभी भी वायरस से संक्रमित हैं. भारत में रिकवरी रेट 80 फीसदी हैं, यानी कि कुल संक्रमितों में से 47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं. 9 लाख 70 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं, इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं दुनिया के तीसरे सबसे प्रभावित देश ब्राजील में एक्टिव केस 4 लाख 96 हजार हो गए और रिकवर हुए लोगों की संख्या 40 लाख 23 हजार से अधिक है.कोरोना का संक्रमण भले ही तेजी से फैल रहा है, लेकिन यह उतना घातक नहीं है. दुनियाभर में दहशत फैलाने वाला कोरोना वायरस जल्द ही खत्म हो जाएगा. कई देशों के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह वायरस तेजी से कमजोर हो रहा है. महामारी की शुरूआत में इसका संक्रमण जितना घातक था, अब वह वैसा नहीं है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago