
Police officers cordon the site where top criminal Vikas Dubey was killed near Kanpur, India, Friday, July 10, 2020. The top suspect in dozens of crimes, including the killings of eight police officers last week, was fatally shot Friday in police custody while allegedly trying to flee, officials said. Dubey, in his 40s, had given himself up in the central town of Ujjain on Thursday after a weeklong search. A report last month by a New Delhi rights group, the National Campaign Against Torture, said at least 1,731 people died in custody during 2019, which means five custodial deaths a day. (AP Photo)
विकास दुबे एनकाउंटर
नई दिल्ली। कानपुर में आठ पुलिस वालों की हत्या के कुख्यात आरोपी विकास दुबे के कथित मुठभेड़ में मारे जाने के बाद कांग्रेस ने कई सवाल उठाए है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि कई लोगों ने ऐसी आशंका जताई थी कि दुबे मुठभेड़ में मारा जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘विकास दुबे मुठभेड़ में मारा गया। कई लोगों ने पहले ही ये आशंका जताई थी। लेकिन अनेकों सवाल छूट गए।’
सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘अगर उसे भागना ही था, तो उसने उज्जैन में आत्मसमर्पण ही क्यों किया? उस अपराधी के पास क्या राज थे जो सत्ता-शासन से गठजोड़ को उजागर करते? पिछले 10 दिनों की कॉल डिटेल जारी क्यों नहीं की जाए?’ गौरतलब है कि कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में कथित पुलिस मुठभेड़ मे मारा गया। दुबे को गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था।
पटना से वैद्या बुलाई दा, कोयल बिना बगिया ना शोभे राजा सोनपुर : हरिहर क्षेत्र… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदल गया है. अब इसे ‘सेवा तीर्थ’ के… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर साहित्य, संस्कृति और… Read More
Bharat varta Desk गया के विधायक प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। … Read More
Bharat varta Desk बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश… Read More
-रायबरेली रेल कोच कारखाना के जीएम ने पूर्व रेलवे के इतिहास की दी महत्वपूर्ण जानकारी-हावड़ा… Read More