Categories: बड़ी खबर

अनुभव सिन्हा बोले- विकास दुबे एनकाउंटर पूरा आइटम नंबर

ऋचा चड्ढा भी हुईं हैरान

नई दिल्‍ली। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के एनकाउंटर ने बॉलीवुड गल‍ियारों में भी शोर मचा दिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू के बाद अब डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने भी विकास दुबे एनकाउंटर पर कमेंट किया है। उन्होंने इस पूरी घटना को किसी स्क्रिप्ट के आइटम सॉन्ग का नाम दिया है। उनके इस ट्वीट पर लोगों ने भी मजेदार कमेंट किए हैं। अनुभव ने लिखा- ‘वैसे यह किसी स्क्रिप्ट का आइटम सॉन्ग है क्या।’ उनके इस कमेंट पर हंसल मेहता ने भी घटना पर मजे लेते हुए लिखा- ‘ये बहुत बड़ा गाना है। इतने सारे डांसर्स’। यूजर्स के कमेंट पढ़ें तो वे कुछ ऐसे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘अगर सत्ता का मिलेगा साथ तो होता रहेगा विकास’। वहीं एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- ‘कुछ इमोशनल सीन भी तो हुए होंगे ना सर’।
अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने भी इस एनकाउंटर पर रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा- ‘डाउट होता है क‍ि लोग कहेंगे फिल्में तो बहुत दूर की बात है। क्या ये फिल्मी नहीं था?’ डॉ. कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर इस एनकाउंटर पर तंज कसा है। विश्वास लिखते हैं- फिल्मी पटकथाओं में तो वास्तविकता बची नहीं है पर वास्तविकताओं में खूब फ़िल्मी पटकथा बची हैं। अब कुमार विश्वास का ये ट्वीट इस समय वायरल हो गया है। बता दें अनुभव सिन्हा से पहले तापसी पन्नू ने भी विकास दुबे एनकाउंटर पर हैरानी जताई थी। उन्होंने विकास दुबे एनकाउंटर पर चौंकते हुए कहा कि किसी ने ऐसा कभी सोचा नहीं था। और फिर लोग कहते हें कि हमारे बॉलीवुड फिल्म्स सच्चाई से कोसों दूर है।
यहां तक क‍ि ट्व‍िटर पर डायरेक्टर रोहित शेट्टी को भी ट्रेंड कराया जा रहा है। यूजर्स रोहित शेट्टी को यह कहकर ट्रेंड करवा रहे हैं क‍ि उनकी फिल्मों में ही अक्सर इस तरह के एक्शन सीन्स देखने को मिलते हैं। यूजर्स ने रोहित की फिल्म सिंघम और सूर्यवंशी का उदाहरण दिया है। मालूम हो कि विकास दुबे की गिरफ्तारी से लेकर उसके एनकाउंटर तक, सब कुछ काफी फिल्मी रहा है। पहले तो उसका कानपुर से उज्जैन तक का सफर, फिर उज्जैन में मीड‍िया के सामने ‘मैं ही हूं विकास दुबे कानपुर वाला’ कहकर पुलिस को सरेंडर करना और अब नाटकीय अंदाज में उसका एनकाउंटर। इन सभी घटनाओं को देखने के बाद कई लोगों को ये एक फिल्मी कहानी लग रही है।

Anupam

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

5 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago