बड़ी खबर

कोरोना से ठीक होने की दर 63 प्रतिशत, देश में सामुदायिक प्रसार नहीं: स्वास्थ्य मंत्री

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 63 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि इस स्तर तक भी हमारे यहां वायरस का सामुदायिक प्रसार नहीं हुआ है। मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, ‘कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 63 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर केवल 2.72 प्रतिशत है। हम मामलों की संख्या के बारे में चिंतित नहीं हैं। हम कोरोना परीक्षण को तेज कर रहे हैं ताकि अधिकतम मामलों का पता लगाया जा सके और उनका इलाज किया जा सके। उन्होंने कहा कि रोजाना लगभग 2.7 लाख परीक्षण हो रहे हैं। इतना बड़ा देश होने के बावजूद, हम कोविड-19 के सामुदायिक प्रसार के चरण में नहीं पहुंचे हैं। हालांकि ऐसे बहुत कम मामले हैं जिनमें स्थानीय स्तर पर थोड़ा अधिक प्रसार हो सकता है।
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 26,506 नए मामले सामने आए हैं और 475 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,93,802 हो गई है। जिनमें से 2,76,685 सक्रिय मामले हैं, 4,95,513 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 21,604 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज आंध्र प्रदेश में 1608, ओडिशा में 755, राजस्थान में 115 और पुदुचेरी में 72 नए मामले दर्ज किए हैं।

Sunil Singh

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

1 minute ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago