बड़ी खबर

कोरोना ब्रेकिंग: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पाए गए कोरोना पॉजिटिव

बोकारो : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गयी है. उन्हें रिम्स में भर्ती कराने के लिए रांची भेजा जा रहा है. बताया जा रहा है कि उन्हें खांसी की शिकायत थी. आज जांच में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. आज सुबह इनकी जांच की गयी. इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है. सीएस डॉ अशोक कुमार पाठक ने इसकी पुष्टि की है.झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत आज अचानक खराब हो गयी है. उन्हें रांची भेजा जा रहा है. बताया जा रहा है कि उन्हें रांची के रिम्स में भर्ती कराया जायेगा. मंत्री को स्पेशल एंबुलेंस से रांची ले जाया गया है .उनके साथ बोकारो के चिकित्सक व टीम गयी है. मिली जानकारी के अनुसार उन्हें पिछले दो दिनों से हल्की खांसी थी. जिसके बाद उन्होंने स्थानीय स्तर पर उपचार कराया था. वे भंडारीदह स्थित अपने आवास पर ही थे. इससे पूर्व भी उन्हें एक बार हार्ट की समस्या हुई थी. इसके बाद ऑपरेशन भी कराया गया था.आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री फिलहाल बोकारो में थे. अपने विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जाकर बच्चों को पढ़ा रहे थे. कल उन्होंने उर्दू शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल से उर्दू सीखने की इच्छा जाहिर की थी. झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने राज्य में उर्दू विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए रिक्त पदों पर उर्दू शिक्षकों की जल्द बहाली का आश्वासन दिया है.वही शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वे अस्वस्थ हैं. इलाज के लिए बोकारो से रिम्स जा रहे हैं.

Kumar Gaurav

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

7 hours ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 day ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 day ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

3 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

3 days ago