
Bharat Varta Desk : कोरोना महामारी को हरा चुके लोगों के लिए वैक्सीन की एक की डोज पर्याप्त है. काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के वैज्ञानिकों ने एक शोध के बाद यह दावा किया है. फिलहाल कोरोना वायरस से बचने के लिए कोविशील्ड और कोवैक्सीन के दो-दो डोज दिए जा रहे हैं. बीएचयू के जूलॉजी विभाग के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे और न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर विजय नाथ मिश्रा ने अपने शोध के आधार पर यह दावा किया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से निजात पा चुके लोगों के शरीर में टीके की एक खुराक लेने के 10 दिन के बाद ही एंटीबॉडी बन जाती है. 20 लोगों पर किए गए शोध में यह बात आई है कि संक्रमण से मुक्त हुए लोगों में तेजी से एंटीबॉडी बनती है जबकि सामान्य लोगों में 3 से 4 सप्ताह लग जाते हैं. बीएचयू के दोनों प्रोफेसर ने इस शोध के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जानकारी दी है.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More