बड़ी खबर

वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से पीएम का फोटो हटाकर ममता बनर्जी ने अपना फोटो लगाया

कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. उन्होंने चुनाव के पहले कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री के फोटो का विरोध किया था. अब उन्होंने पश्चिम बंगाल में होने वाले टीकाकरण के सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो हटा दिया है.अब सर्टिफिकेट में ममता बनर्जी की फोटो लगाई जा रही है. ममता की फोटो से पहले उस जगह पीएम मोदी की फोटो लगाई जा रही थी, जिसमें मैसेज लिखा था कि दवाई भी और कड़ाई भी. राज्य में तीसरे चरण में शुरू होने जा रहे वैक्सीनेशन अभियान में 18 से 44 साल के लोगों को ममता बनर्जी का फोटो लगा हुआ वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट मिलेगा. बता दें कि इसके पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटवा दी है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago