बड़ी खबर

कोरोना को हरा घर लौटे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, एम्स से मिली छुट्टी

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ.मनमोहन सिंह ने कोरोना को मात दे दी है। पूर्व पीएम डाॅ.सिंह को गुरुवार को एम्स से छुट्टी मिल गई। बीते 19 अप्रैल को कोविड पाॅजिटिव होने के बाद उनको एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

दो बार प्रधानमंत्री रह चुके मनमोहन सिंह देश के वरिष्ठ अर्थशास्त्री

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रह चुके डाॅ.मनमोहन सिंह लगातार दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वह देश के वरिष्ठ अर्थशास्त्री हैं।

बीते दिनों पीएम मोदी को पत्र लिख दिए थे कई सुझाव

कोरोना के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने जोर देकर कहा कि कोरोना से निपटने के लिए देश भर में वैक्सीनेशन अभियान को तेज किया जाना चाहिए। इसके साथ ही मनमोहन सिंह ने कहा, हमें यह आंकड़ा नहीं देखना चाहिए कि कितने लोगों को टीका लगा। हमें यह देखना चाहिए कि आबादी के कुल कितने प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगी। मनमोहन सिंह ने कहा कि सबसे पहले सरकार को यह बताना चाहिए कि अगले 6 महीने के लिए वैक्सीन के कितने ऑर्डर दिए गए और किस तरह से टीके राज्यों के बीच वितरित होंगे। सरकार को बताना चाहिए कि जिन वैक्सीन उत्पादकों ने 6 महीने में डिलीवरी का वादा किया, उन्हें वैक्सीन के कितने ऑर्डर दिए गए। यदि हम लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं, तो हमें एडवांस में पर्याप्त ऑर्डर देने चाहिए ताकि उत्पादक समय से आपूर्ति कर सकें।

Advertisement
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

1 day ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

2 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

2 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago