
Bharat Varta Desk : दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को भी कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ है। लक्षण मिलने के बाद शहाबुद्दीन का कोरोना टेस्ट करवाया गया था और रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। कुछ दिन पहले स्वास्थ्य खराब होने के बाद शहाबुद्दीन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार फिलहाल शहाबुद्दीन की हालत गंभीर है। शहाबुद्दीन को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने कोरोना से संक्रमित पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को चिकित्सीय निगरानी और समुचित इलाज मुहैया कराने के लिए दिल्ली सरकार व जेल प्रशासन को निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि उसे अपने परिवार से दिन में दो बार बात करने की भी इजाजत दी जाए। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह ने शहाबुद्दीन की याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि कोरोना मरीजों का उपचार कर रहे ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर याची के स्वास्थ्य पर नजर रखेंगे। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर इलाज कर रहे डॉक्टर अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों से परामर्श करेंगे। अदालत ने याची के आग्रह को स्वीकार करते हुए उसे दो बार परिजनों से बात करने की अनुमति दे दी है। हालांकि दिल्ली सरकार के अधिवक्ता संतोष के त्रिपाठी ने जेल नियमावली का हवाला देते हुए जेल के बाहर रहने पर किसी कैदी को परिजनों से फोन पर बात करने की अनुमति पर आपत्ति जताई। अदालत ने कहा शहाबुद्दीन बीमार हैं। वहीं उन्होंने कहा कि दोषी का समुचित इलाज किया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More