
नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच शनिवार को एक राहत भरी खबर आई। दरअसल, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए एक दवाई के इमरजेंसी यूज की मंजूरी दे दी है। इस दवा का नाम 2-deoxy-D-glucose (2-DG) है, जिसकी मैनुफैक्चरिंग की जिम्मेदार हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डी लैबोरेट्रीज को दी गई है। इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रयोगशाला इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज (INMAS) ने बनाया है।
दवा के क्लीनिकल ट्रायल्स सफल रहे हैं, जो बताते हैं कि यह अस्पताल में भर्ती मरीजों की जल्दी रिकवरी सुनिश्चित करती है। इसके अलावा यह दवा मरीजों की ऑक्सीजन पर निर्भरता को भी कम करती है। इतना ही नहीं, दावा यह भी किया गया है कि इसके इस्तेमाल के बाद मरीजों की कोरोना रिपोर्ट दूसरे मरीजों की तुलना में जल्दी निगेटिव हो जाती है यानी वह जल्दी कोरोना वायरस संक्रमण से रिकवर हो जाते हैं।
अप्रैल 2020 में डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्युलर बायोलॉजी (हैदराबाद) के साथ मिलकर इस दवा के लैब एक्सपेरिमेंट किए, जिनमें सामने आया कि यह कोरोना को रोकने में मदद करती है। इसके आधार पर DCGI ने मई 2020 में फेज-II ट्रायल्स को मंजूरी दी।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More