
भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर को तत्काल रोकना होगा. कोरोना संक्रमण पर बुधवार को मुख्यमंत्रियों की ऑनलाइन बैठक में सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने ,कोरोना जांच कराने और वैक्सीन देने के काम को तेज करने का निर्देश मुख्यमंत्रियों को दिया है. उन्होंने कहा कि कोरोना गांव तक अपने पैर न पसार पाए इस पर ध्यान देना होगा.अगर वायरस गांव तक पहुंच गया तो भारी मुश्किल खड़ी हो जाएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में कहा कि दुनिया में कई कोरोना प्रभावित देश ऐसे हैं, जिन्हें कोरोना की कई लहर का सामना करना पड़ा.हमारे देश में भी कई राज्य ऐसे हैं, जिनमें अचानक से संक्रमण में वृद्धि देखने को मिली है. पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और पंजाब जैसे कई राज्यों में संक्रमण की दर लगातार बढ़ती जा रही है.प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कोरोना की इस लहर को यहीं नहीं रोका गया, तो देशव्यापी असर देखने को मिल सकता है.
‘टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट’ पर फोकस
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए ‘टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट’ पर गंभीरता दिखानी होगी .कोरोना संक्रमण के तारे में आए व्यक्ति की बेहद कम समय में ट्रैक करना और आरटी-पीसीआर जांच दर 70 प्रतिशत से ऊपर रखना बहुत जरूरी है. छोटे-छोटे शहरों में भी जांच के काम को आगे बढ़ाना होगा.
Bharat varta Desk बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More