कोरोना काल में परेशान थी जनता, जमीन, मकान खरीद रहे थे केंद्रीय मंत्री, जानिए पूरा मामला..

Bharat varta desk: कोरोना काल में देश की जनता त्रस्त की, लॉकडाउन के कारण लोग दाने-दाने को मोहताज थे मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री जमीन, मकान खरीदने में व्यस्त थे। यह एक ऐसा सच है जो राजनीतिज्ञों के बारे में बहुत कुछ सोचने को मजबूर करता है। प्रधानमंत्री मोदी के कई मंत्रियों ने कोरोना के पहले लॉकडाउन के दौरान संपत्तियां खरीदी हैं। किसी ने अपार्टमेंट खरीदा तो किसी ने जमीन। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को जो जानकारी दी है उसी से इन बातों का खुलासा हुआ है।

12 केंद्रीय मंत्री चर्चा में, अन्नपूर्णा के बेटों ने संपत्ति खरीदी, गिरिराज ने बेचे: कोरोना के पहले लॉकडाउन के दौरान 12 केंद्रीय मंत्री और उनके परिजन संपत्ति खरीदने में शामिल हैं। मोदी कैबिनेट में कुल 78 मंत्री हैं। इनमें विदेश मंत्री एस जयशंकर, महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, और जहाजरानी-आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल शामिल हैं।

किसने क्या खरीदा: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साउथ दिल्ली के वसंत विहार में 3.87 करोड़ रुपये में 3,085.29 वर्ग फुट की दूसरी मंजिल का अपार्टमेंट खरीदा है। केंद्रीय मंत्री ईरानी ने 19 फरवरी, 2021 को मेदान मवई गांव में 12.11 लाख में जमीन का प्लॉट खरीदा है। असम के पूर्व मूख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस साल फरवरी में डिब्रूगढ़ में तीन जगह जमीन खरीदी है। ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने 2 फरवरी, 2021 को पटना के शिवम अपार्टमेंट में अपना 650 वर्ग मीटर का फ्लैट 25 लाख रुपये में बेचा था। पिछले साल की घोषणा में, उन्होंने इस “संपत्ति की कीमत” को लगभग 6.6 लाख रुपये दिखाया था। गिरिराज सिंह की पत्नी उमा सिन्हा ने देवघर में 1,087 वर्ग मीटर का घर- 45 लाख रुपये में बेची। पिछले साल सिंह की घोषणा में, इस “संपत्ति की कीमत” को लगभग 7 लाख रुपये बताया गया था। बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक ने उत्तरी गोवा में गैर-कृषि भूमि के दो प्लॉट और एक आवासीय बिल्डिंग की खरीद की हैसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने हरियाणा के फरीदाबाद में संयुक्त स्वामित्व के जरिए तीन कृषि भूमि के टुकड़ों को खरीदा है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण की राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भी कानपुर के कृपालपुर में 36.42 लाख रुपये में 1.214 हेक्टेयर जमीन खरीदी है। लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने झांसी के बेतवा विहार इलाके में 2021 में 20 लाख रुपये में एक आवासीय भूखंड खरीदा है। शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के बेटे ने झारखंड के कोडरमा में (3.12 लाख रुपये), और रांची में (9.75 लाख रुपये) में जमीन खरीदे।पूर्वोत्तर विकास और सहकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने बदायूं में 3,126.92 वर्ग फुट का प्लॉट 1 जून, 2020 को संयुक्त स्वामित्व में 52 लाख रुपये में खरीदी थी। इसके अलावा लखनऊ में मानस एन्क्लेव सोसाइटी में 3,510 वर्ग फुट का प्लॉट भी उन्होंने संयुक्त स्वामित्व में 70 लाख रुपये में खरीदा है। वर्मा ने 30 जुलाई, 2020 को बदायूं में अपनी पत्नी द्वारा खरीदी गई एक कृषि भूमि की भी जानकारी दी है। संचार राज्य मंंत्री देवुसिंह चौहान की पत्नी ने गुजरात के नडियाद में 5.79 एकड़ कृषि भूमि 30.43 लाख रुपये में खरीदी। महिला और बाल विकास राज्य मंत्री डॉ महेंद्र मुंजपारा ने गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक कृषि भूमि का प्लॉट खरीदा है। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन की पत्नी ने तमिलनाडु के नमक्कल जिले में 5.73 लाख रुपये में गैर-कृषि भूमि की खरीद की जानकारी दी है।

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago