लाइफ स्टाइल

कोरोना काल में घर में लगाएं ये पांचो इनडोर प्लांट, नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी

पटना डेस्क: कोरोना संक्रमण में सांस लेने की तकलीफ के साथ ऑक्सीजन की कमी की समस्या हो रही है. ऐसे में आप अपने घरों में कुछ इनडोर प्लांट ऐसा लगाएं जो आपके यहां ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देंगे. यह दिन के साथ-साथ रात में भी ऑक्सीजन छोड़ते हैं. इनमें दूसरे पौधों से कई गुना ज्यादा ऑक्सीजन छोड़ने की क्षमता होती है . यह प्लांट जहां होते हैं वहां ऊर्जा का संचार होता है. माहौल में ताजगी रहती है. आप अपने घर के पांच कोनों में पांच इनडोर प्लांट लगा सकते हैं जो हवा में मौजूद जहरीले तत्वों को सोख लेंगे और वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाएंगे. आइए हम जाने कौन-कौन सा प्लांट लगाना फायदेमंद होगा…..

स्नेक प्लांट: यह प्लांट हवा के टॉक्सिन जैसे फॉर्मलाडेहाइड, टोल्यूनी और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड को सोख लेता है जिससे सर दर्द और अनिद्रा की समस्या दूर होती है.

मनी प्लांट: यह हवा से फॉर्मलाडेहाइड, बेंजीन, ट्राइक्लोरोइथीलीन, जाइलीन आदि विषैले तत्वों को अवशोषित कर ताजा ऑक्सीजन छोड़ता है.

पीस लिली: यह हवा को साफ करने वाला प्रभावकारी इंडोर प्लांट है. कार्बन मोनोऑक्साइड, फॉर्मलाडेहाइड और बेंजीन जैसी हानिकारक गैसों को खत्म करके हवा को साफ बनाता है.

एरेका पॉम: यह हवा से कार्बन डाइऑक्साइड, फॉर्मलाडेहाइड, जाइलीन, टोल्यूनी जैसे हानिकारक गैसों को क्षणभर में अवशोषित कर बहुत अधिक मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ता है.

स्पाइडर प्लांट: यह प्लांट हवा से फॉर्मलाडेहाइड, अमोनिया, बेंजीन जैसे हानिकारक तत्वों को सोख लेता है और शुद्ध हवा छोड़ता है .

Kumar Gaurav

Share
Published by
Kumar Gaurav

Recent Posts

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

1 day ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

3 days ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

4 days ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

5 days ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

5 days ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 weeks ago