कोरोना काल में इस तरह जारी रखें IGNOU की पढ़ाई, कुलपति ने दी जानकारी

कोरोना काल में इस तरह जारी रखें IGNOU की पढ़ाई, कुलपति ने दी जानकारी
Bharat varrta desk:
कोरोना काल में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय यानी इग्नू से जुड़े छात्रों की पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहे, इसके लिए कुलपति ने सभी छात्रों के नाम एक पत्र जारी किया है. इग्नू तमाम ऑनलाइन उपायों के जरिए छात्रों को पढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ है. कुलपति नागेश्वर राव ने महामारी के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर कई सुझाव दिए हैं. टीचिंग और लर्निंग की प्रक्रिया जारी रखने के लिए प्रिंट, ऑनलाइन और डिजिटल माध्यम को अपनाया गया है. सेल्फ इंस्ट्रक्शनल की मदद से स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए हैं. विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षण सामग्री की डिजिटाइज्ड प्रति वेब पोर्टल ई-ज्ञानकोष ईज्ञानकोष.एसी.इन पर उपलब्ध है. इसके अलावे गूगल प्ले स्टोर से e-content मोबाइल ऐप डाउनलोड कल के छात्र अपनी पढ़ाई को सुचारू बना सकते हैं. यहां भी लर्निंग मैटेरियल्स ई-कंटेंट के रूप में है. ज्ञानवाणी पर भी लाइव पढ़ाई हो रही है .इसे ignu.ac.in पर देखा जा सकता है. ज्ञानदर्शन, ज्ञानधारा व चार स्वयंप्रभा चैनल पर शैक्षणिक सामग्री नियमित तौर पर उपलब्ध कराई जा रही है.इसे जीडी.इग्नूआनलाइन.एसी.इन/ज्ञानदर्शन व डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एसडब्ल्यूएवाइएएमपीआरएबीएचए.जीओभी.इन से लिया जा सकता है .

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago