
रांची, भारत वार्ता संवाददाता
झारखंड के कोडरमा में थर्मल पावर प्लांट में तार टूटने के कारण लिफ्ट गिर गया और 4 लोगों की मौत हो गई। जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत बांझेडीह स्थित 1000 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाले पावर स्टेशन में आज दोपहर में यह घटना हुई है। मरने वाले प्लांट में काम कर रही कंपनी थर्मेक्स की सबलेट कंपनी श्री विजया के स्टाफ बताए जा रहे हैं।
इनमें कंपनी के प्रोजेक्ट हेड कृष्णा प्रसाद कोडाली (पिता नंदकुमार, नागपुर, महाराष्ट्र) प्रोजेक्ट ऑफिसर डॉ. विनोद कुमार (नागपुर), इंजीनियर कार्तिक सागर (पिता रमुल्लाह, रायचूर, कर्नाटक) और सेफ्टी ऑफिसर नवीन कुमार (पिता रघुनंदन सिंह, गया, बिहार) शामिल हैं। अस्थाई लिफ्ट में यह घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सभी स्टाफ निर्माणाधीन चिमनी का निरीक्षण करने गए थे।
लिफ्ट क्यों चाहिए 90 मीटर बताई जा रही है। जैसे ही लिफ्ट 10 मीटर नीचे आई कि तार टूट गया और लिफ्ट 80 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिर गया। चारों स्टाफ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More