
कैसे कैसे को मंत्री बना देते हैं…. तेजस्वी के बोलते ही हो गया बवाल
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आज फिर जमकर हंगामा हो गया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बोल पर भाजपा के मंत्री और विधायकों ने बवाल कर दिया. उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद तेजस्वी का कड़ा विरोध किया. दरअसल नेता प्रतिपक्ष पूरक प्रश्न के दौरान गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार को कहा कि कान में ठीक से स्पीकर लगा लीजिए. सवाल-जवाब के दौरान तेजस्वी ने कह दिया कि कैसे-कैसे को मंत्री बना देते हैं. जब सही ढंग से जवाब भी नहीं दे पाते हैं. इसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्य शोर-शराबा करने लगे. मंत्रियों ने तेजस्वी के बोल का विरोध किया.
उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भारी गुस्से में आ गए और आसन पर नेता प्रतिपक्ष को संरक्षण देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा क कि तेजस्वी लगातार मंत्रियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं. ये हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे. सदन सबके लिए है, किसी एक लिए नहीं, हम यहां जलील होने के लिए नहीं बैठे हैं.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More