ममता बनर्जी पर हमले मामले में बिहार के आईपीएस विवेक सहाय समेत कई अफसर नपे, चुनाव आयोग के एक्शन से खलबली


कोलकाता ,भारत वार्ता संवादाता
नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जख्मी होने की घटना में चुनाव आयोग की कठोर कार्रवाई से मंगल की सियासत में खलबली मच गई है .आयोग ने रविवार को ममता के सुरक्षा निदेशक बिहार के रहने वाले विवेक सहाय और पूर्व मेदिनीपुर के एसपी प्रवीण प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही, पूर्व मेदिनीपुर जिले के डीएम विभु गोयल को बदल दिया है.उनकी जगह स्मिता पांडे को तैनात किया है 2009 बैच के आइपीएस अधिकारी सुनील कुमार यादव को नया एसपी नियुक्‍त किया गया है. आयोग ने कहा है कि जांच में पाया गया है कि ममता पर सोची-समझी साजिश के तहत हमला नहीं था बल्कि सुरक्षा में कोताही के कारण घटना हुई है . सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्राप्त ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने में लापरवाह बताया गया है.उन पर 1 सप्ताह के भीतर आरोप तय करने को कहा गया है.साथ ही नए सुरक्षा निदेशक की नियुक्ति का आदेश बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी को दिया गया है.बता दें कि विवेक सहाय 1988 बैच के आईपीएस अफसर हैं और बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले हैं .
कार्रवाई से पहले चुनाव आयोग ने एक बैठक की थी, जिसमें बंगाल के मुख्‍य सचिव और पुलिस महानिदेशक को लेकर उच्‍च स्‍तरीय समिति गठित की गई थी.इस समिति से ममता पर कथित हमले के मामले में जिम्‍मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है.बंगाल के पर्यवेक्षकों और मुख्‍य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago