
Bharat varta desk:
लोकसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला हुआ है। बड़ी बात ये है कि शिक्षा विभाग से अब अब अपर मुख्य सचिव केके पाठक की छुट्टी हो गयी है और उनकी जगह एस. सिद्धार्थ को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पाठक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गयाहै।
इसके साथ ही बिहार में 8 IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को ग्रामीण कार्य विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी को गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वे अगले आदेश तक निगरानी विभाग की अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। पंकज कुमार पाल को स्थानांतरित करते हुए ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। बियाडा के भी प्रभार में रहेंगे।
इसके साथ ही भोजपुर और नवादा के SP भी बदल दिए गये हैं। लोकेश कुमार सिंह वित्त विभाग के संपूर्ण प्रभार दिया गया है। समाज कल्याण विभाग के निदेशक राजकुमार को भोजपुर का डीएम बनाया गया है। आशुतोष कुमार वर्मा को नवादा का जिलाधिकारी बनाया गया है। भोजपुर के डीएम महेंद्र कुमार को स्थानांतरित करते हुए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। नवादा के जिलाधिकारी प्रशांत कुमार को समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है। आईएएस अधिकारियों के तबादला की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More