
Bharat Varta desk:
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सीबीडीटी यानी केंद्रीय प्रत्यक्षीकरण बोर्ड चेयरमैन के पद पर नितिन गुप्ता को फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है. शनिवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई. अब नितिन गुप्ता 30 जून 2024 तक सीबीडीटी चेयरमैन के पद पर बने रहेंगे.
उन्हें कांट्रैक्ट के आधार पर नियुक्त किया गया है.
नितिन गुप्ता को सीबीडीटी चेयरमैन के पद पर फिर से नियुक्त करने के लिए रिक्रुटमेंट रूल्स में ढील दी गई है. विज्ञप्ति के अनुसार, नितिन गुप्ता को सामान्य नियमों व लागू शर्तों के आधार पर फिर से केंद्रीय कर्मचारी के तौर पर नियुक्त किया गया है.
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई है. सीबीडीटी की अगुवाई चेयरमैन करते हैं. इस बोर्ड में 6 सदस्य हो सकते हैं, जो स्पेशल सेक्रेटरी रैंक के होते हैं. सीबीडीटी के मौजूदा चेयरमैन नितिन गुप्ता का कार्यकाल आज ही समाप्त होने वाला था.
नितिन 1986 बैच के इंडियन रेवेन्यू सर्विस ऑफिसर हैं. उन्हें पिछले साल जून में सीबीडीटी का चेयरमैन बनाया गया था.
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More