ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की कोरोना से मौत, पीएम सहित अन्य नेताओं ने जताया शोक

कोरोना का संक्रमण भारत मे दिन पर दिन तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन हो गया है। सुरेश अंगड़ी को इलाज के लिए दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस खबर से उनके परिवार के साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में भारी शोक है। 11 सितंबर को सुरेश अंगड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, इस बात की जानकारी खुद सुरेश अंगड़ी ने ट्वीट करके दी थी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा था, आज मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। फिलहाल मैं अच्छा हूं, डॉक्टरों ने जो सलाह दी है, उसका पालन कर रहा हूं।इसके साथ ही सुरेश अंगड़ी ने अपील की है कि जो लोग भी पिछले कुछ दिन में उनके संपर्क में आए हैं वह लोग अपने स्वास्थ का खयाल रखें और किसी भी तरह के लक्षण उनके अंदर आते हैं तो अपना टेस्ट करा लें। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सुरेश अंगड़ी असाधारण कार्यकर्ता थे जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने के लिए काफी मेहनत की थी वे समर्पित सांसद और प्रभावशाली मंत्री थे।

Kumar Gaurav

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

12 hours ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

17 hours ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

6 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago