
90 हजार से अधिक मौत
नई दिल्ली : भारत में 24 घंटे में कोरोनावायरस के 83,347 नए मामले सामने आने के साथ बुधवार को कुल मामलों की संख्या 56 लाख को पार कर गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी। कोरोना से 1,085 नई मौतें होने के साथ मरने वालों की कुल संख्या 90,020 तक पहुंच गईं, वहीं देश में इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या 56,46,010 हो गई है।
भारत, अमेरिका के बाद महामारी से प्रभावित देशों में दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में 2 लाख लोग कोविड-19 से जान गंवा चुके हैं।
भारत में कुल मामलों में से, 9,68,377 वर्तमान में सक्रिय है और 45,87,613 को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
जहां रिकवरी दर 81.25 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर घटकर 1.59 प्रतिशत हो गई है।
महाराष्ट्र 33,407 मौतों सहित कुल 12,42,770 मामलों के साथ देश में इस बीमारी से सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है।
आईसीएमआर ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 वैक्सीन का प्रभाव भारत में शायद 100 प्रतिशत तक कारगर नहीं हो। आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा, “हम इसके 100 फीसदी प्रभावी होने का लक्ष्य बना रहे हैं, लेकिन यह 50 से 100 फीसदी के बीच हो सकता है। हालांकि, फिर भी यह वायरस के खिलाफ एक प्रभावी टीका होगा।”
न्यूज स्त्रोत आईएएनएस
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More