
कोरोना का संक्रमण भारत मे दिन पर दिन तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन हो गया है। सुरेश अंगड़ी को इलाज के लिए दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस खबर से उनके परिवार के साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में भारी शोक है। 11 सितंबर को सुरेश अंगड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, इस बात की जानकारी खुद सुरेश अंगड़ी ने ट्वीट करके दी थी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा था, आज मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। फिलहाल मैं अच्छा हूं, डॉक्टरों ने जो सलाह दी है, उसका पालन कर रहा हूं।इसके साथ ही सुरेश अंगड़ी ने अपील की है कि जो लोग भी पिछले कुछ दिन में उनके संपर्क में आए हैं वह लोग अपने स्वास्थ का खयाल रखें और किसी भी तरह के लक्षण उनके अंदर आते हैं तो अपना टेस्ट करा लें। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सुरेश अंगड़ी असाधारण कार्यकर्ता थे जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने के लिए काफी मेहनत की थी वे समर्पित सांसद और प्रभावशाली मंत्री थे।
Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More
Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More
Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More