
Bharat varta desk:
केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश की मोहनलाल गंज सीट से सांसद कौशल किशोर के लखनऊ स्थित घर पर युवक की हत्या कर दी गई. मृतक युवक की पहचान विनय श्रीवास्तव के तौर पर हुई. विनय कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का दोस्त था और उन्हीं के साथ रहता था. पुलिस ने मौके से सरकारी लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि ये वारदात केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में स्थित आवास पर हुई. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इनमें से एक युवक का नाम शमीम गाजी बाबा है, इसके विकास किशोर उर्फ आशु के साथ पोस्टर भी लगे हैं. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है.
Bharat varta Desk आज चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है. शाम के… Read More
पटना / नई दिल्ली : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर इस… Read More
Bharat varta desk एड गुरु पद्मश्री पीयूष पांडे का गुरुवार को निधन हो गया। मीडिया… Read More
Bharat varta Desk कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव को… Read More
Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पीबी बजन्थरी के सेवानिवृत्त होने के… Read More
Bharat varta Desk सासाराम विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सत्येंद्र साह नामांकन कक्ष… Read More