
bharat varta desk: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की बेटी की शादी में आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उन्हीं के पार्टी के नेता व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की मुलाकात हुई। दोनों शादी समारोह में अगल-बगल बैठे हैं। जनता दल यू के कई नेताओं ने उनका फोटो सोशल मीडिया पर जारी किया है। दोनों का अगल-बगल रहना इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि आरसीपी सिंह तीन-चार दिन बिहार में रहकर दिल्ली लौटे हैं मगर बिहार प्रवास के दौरान उनके मुख्यमंत्री से मिलने की खबर नहीं आई। वह पटना पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। मुख्यमंत्री के जन्मदिन 1 मार्च को विकास दिवस के रूप में मनाने और जनता दल यू का सदस्यता अभियान शुरू करने का ऐलान करके नालंदा स्थित अपने गांव चले गए। 2 दिनों तक क्षेत्र में घूमते रहे और फिर दिल्ली चले गए। आज शादी समारोह में आरसीपी मुख्यमंत्री से बात करते देखे जा रहे हैं।
दूसरी ओर उनके मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाने और सदस्यता अभियान चलाने की घोषणा का पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने विरोध किया और कहा कि सदस्यता बही तो उनके पास है, ऐसे में आरसीपी सिंह सदस्यता अभियान कैसे चलाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं।
दोनों नेताओं के बीच हुए विवाद पर आज पत्रकारों ने दिल्ली में मुख्यमंत्री से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि सब कुछ बातचीत से सुलझ जाएगा। पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक-ठाक है।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More