
Bharat Varta Desk: भाजपा के सभी बड़े दिग्गजों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रचार के लिए गोरखपुर में डेरा डाल दिया है। देश के प्रमुख भाजपाई यहां कैंप कर रहे हैं और योगी आदित्यनाथ के पक्ष में प्रचार के लिए लोगों के बीच घूम रहे हैं। इस क्रम में केंद्र सरकार में युवा मंत्री अनुराग ठाकुर और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने भी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में वोटरों को गोलबंद करने में पूरी ताकत झोंक दी है। आज दोनों नेताओं ने बुलेट बाइक से जनसंपर्क अभियान चलाया। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर बुलेट चला रहे थे और संजय मयूख उनके पीछे बैठे हुए थे। उनके साथ और कई कार्यकर्ता बाइक चला रहे थे।
अनुराग बोले – गोरखनाथ का यह लाल, अपराधियों का बन गया है काल
गोरखपुर में दूरदर्शन के कानक्लेव में ‘पूर्वांचल की धरती क्या खिलाएगी कमल’ विषय पर आयोजित सत्र में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। कहा कि प्रदेश में योगी के डर से गुंडे और माफिया थर-थर कांप रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में हमने गुंडा, माफिया और अपराधी मुक्त उत्तर प्रदेश किया है। मुजफ्फरनगर से मऊ तक के दंगे करने वालों की सफाई की है।
उन्होंने कहा कि बसपा-सपा के समय में अपराधियों-माफिया को सरकार का संरक्षण मिलता था। वे सरकारी भूमि पर कब्जा करते थे। आज बुल्डोजर चलाकर उन्हें खाली कराकर उस पर विवि बनाया जाता है। जमीन मिलता है तो गरीबों का मकान बनाया जाता है। यह बदलाव है।
संजय मयूख बोले- मोदी, शाह और योगी की लहर
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में
मोदी, अमित शाह और योगी की लहर है। यहां एक बार फिर कमल खिलने जा रहा है। तीनों नेताओं की करिश्माई व्यक्तित्व के प्रकाश में उत्तर प्रदेश में माफिया राज के कब्र पर विकास की इबारत खड़ी हो गई है। यह चुनाव अपराध के खात्मे और विकास के बहुआयामी प्रयासों के अभियान पर मुहर लगाएगी।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More